वाशिंगटन: एलन मस्क से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा वाशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं, जैसे कि अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार। मैंने सुधार और ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी लिखा कि एलन मस्क के परिवार से मिलना और विभिन्न विषयों पर बातचीत करना बहुत आनंददायक था।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने कहा, दोनों देश अपने लोगों के लाभ और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। अमेरिकी एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात के बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, अमेरिकी एनएसए माइकल वाल्ट्ज से बेहद लाभप्रद मुलाकात हुई। वाल्ट्ज हमेशा से भारत के घनिष्ठ मित्र रहे हैं। रक्षा, तकनीक और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण आयाम हैं और इन मुद्दों पर वाल्ट्ज से अच्छी बातचीत हुई। दोनों देशों में एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष व अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बहुत अधिक क्षमता है। वहीं, वाल्ट्ज से मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, पीएम मोदी और एनएसए वाल्ट्ज के बीच हुई भेंट में दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बारे में अर्थपूर्ण चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने अमेरिकी एनएसए माइक वाल्ट्ज से मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा कि एनएसए माइक वाल्ट्ज के साथ बैठक सफल रही। वह हमेशा से भारत के बहुत अच्छे मित्र रहे हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू पर हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई। एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है।
पीएम मोदी की मस्क से मुलाकात; अंतरिक्ष-प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों पर हुई चर्चा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















