कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, 1996 विश्व कप टीम के सदस्य के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ निजी तौर पर मिलना सम्मान की बात की है। हमने सिर्फ खेल के बारे में चर्चा की और 1996 से दौरान हमने किस तरह विश्व कप जीता और किस तरह हमने भारत को हराया, इस बारे में बातचीत की। प्रधानमंत्री क्रिकेट के फॉलो करते हैं और वह हर चीज जानते हैं।
वास ने कहा, न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के नाते, उनका क्रिकेट ज्ञान बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझसे पूछा कि किस तरह हमने भारत को हराया। जब क्रिकेट की बात आती है तो भी भारत सबसे शक्तिशाली देश है। जिस तरह हमने पीएम मोदी से बात की वो वाकई काफी अच्छा रहा। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण सम्मान’ का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।
श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा
Latest Articles
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय:...
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों...
रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...
आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...
सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...
एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

















