नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताते हुए मोदी ने नेतन्याहू से कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
इजरायली समकक्ष के साथ हुई बातचीत के बारे में मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘आतंकवाद का हमारी दुनिया में कोई स्थान नहीं है। यह जरूरी है कि हम क्षेत्रीय तनाव को बढ़ने नहीं दें और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करें। यथाशीघ्र शांति और स्थिरता के लिए हो रहे प्रयासों के लिए हरसंभव मदद को भारत प्रतिबद्ध है।’
भारत पश्चिम एशिया के हालात पर न सिर्फ पैनी नजर बनाए हुए है, बल्कि अपने दीर्घकालिक हितों के हिसाब से दोनों पक्षों से संवाद भी बना कर रखे हुए है। पिछले दिनों अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। पश्चिम एशियाई देशों में एक करोड़ से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं।
वहां अस्थिरता पैदा होने पर इनके लिए समस्या पैदा हो सकती है। पूर्व में कई बार इस क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत को विशेष अभियान चलाना पड़ा है। इसके अलावा इस क्षेत्र से भारत अपनी जरूरत का 60 प्रतिशत तेल खरीदता है। अस्थिरता से तेल की कीमतों पर दबाव बन जाता है।
पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं
Latest Articles
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के “ मन की...
पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...
सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...
भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
















