कोलकाता। बंगाल में नंदीग्राम की मोहम्मदपुर सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस वहां खाता तक नहीं खोल पाई है। भाजपा ने इसे जनता की जीत करार देते हुए कहा कि यह बंगाल में ममता बनर्जी के कुशासन के अंत की शुरुआत है। राज्य के लोग आने वाले दिनों में तृणमूल को सभी जगह से उखाड़ फेंकेंगे।
दूसरी तरफ, स्थानीय तृणमूल नेताओं का कहना है कि यह एक गैर राजनीतिक चुनाव है। इसमें किसी पार्टी का कोई प्रतीक नहीं रहता। मोहम्मदपुर सहकारी समिति जिस इलाके के अंतर्गत है, वहां 2021 से अब तक भाजपा का वर्चस्व है। मालूम हो कि नंदीग्राम को भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। सुवेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पराजित किया था।
सहकारी समिति चुनाव: बंगाल में ममता को बड़ा झटका, भाजपा ने जीती सभी सीटें
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















