15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

PM मोदी आज उत्तराखंड में यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

श्रीनगर गढ़वाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर (गढ़वाल) में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह राज्य में प्रधानमंत्री की पहली फिजिकल सभा होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुरुवार को उत्तराखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले भाजपा के शीर्ष नेता उत्तराखंड में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुमाऊ मंडल में द्वाराहाट और गढ़वाल मंडल में हरिद्वार ग्रामीण व ज्वालापुर में सभा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को डीडीहाट, भीमताल व कालाढूंगी में जनसभा करेंगी। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बदरीनाथ, हल्द्वानी व सहसपुर में सभा का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 12 फरवरी को गढ़वाल मंडल के यमकेश्वर व कुमाऊं मंडल के सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करने आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 12 फरवरी को टिहरी, कोटद्वार और रुड़की में सभा करेंगे।

विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को झटका दिया है। हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने पूर्व झबरेड़ा सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...