31 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम में पीएम मोदी की पेंटिंग सोशल मीडिया में जमकर वायरल, पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी: आज के आधुनिक युग में तमाम कलाएं व शैलियाँ भारत में फल- फूल रही हैं. उन्ही में एक तेजी से पल्लवित – पुष्पित होती कला का नाम है ”चित्र कला” जिन्हें कुछ लोग पेंटिंग भी कहते हैं. कुछ पेंटिंग मन को ऐसे भा जाती है जो कभी भुलाए भी नहीं भूली जाती है। उसी में एक पेंटिंग है जिसकी प्रशंसा अमित शाह ने भी की.

जी हां हम बात कर रहे हैं पीयूष जोशी जो कि हल्द्वानी का पेंटर है. पीयूष ने अब तक कई बड़े राजनेताओ अधिकारियों की पेंटिंग बनाई हैं जिसको काफी पसंद किया गया. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेताओं की पेंटिंग बना चुके हैं.

बीते माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड के दौरे के दौरान पीयूष ने उनकी पेंटिंग भी उन्हें भेंट की थी, जिसके लिए उन्हें काफ़ी प्रशंसा भी मिली. लेकिन पियूष की ज़रूरत सिर्फ़ प्रशंसा नहीं पैसे की भी ज़रूरत है. पेंटिंग को समर्पित पियूष के पास आमदनी का कोई स्थायी ज़रिया नहीं है और कई बार तो उनके पास पेंटिंग बनाने के लिए पैसे तक नहीं होते.

पीयूष कहते हैं कि वह अपनी चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, जिसके लिए उनको सरकार से आर्थिक मदद की दरकार है. पीयूष ने सिर्फ़ नेताओं और मशहूर शख्सियतों की ही पेंटिंग्स नहीं बनाई हैं अपनी चित्रकारी के हुनर का इस्तेमाल उन्होंने कानू की मदद करने के लिए भी किया है. उन्होंने पुलिस के लिए भी कई स्केच बनाए हैं, जिससे आरोपियों को जल्दी पकड़ा जा सका है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

0
काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन...

UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...

असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...

0
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...