बंगलूरू: कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोपों में बुरी तरह से घिरे कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। उन पर दुष्कर्म के एक और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेडी-एस सांसद रेवन्ना मामले की जांच कर रही है एसआईटी का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ तीसरी एफआईआर 8 मई को बंगलूरू में दर्ज की गई है। उनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने पीड़िता के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
बता दें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते हैं। चुनाव से ठीक पहले उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में उनके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रज्ज्वल के पिता एच डी रेवन्ना को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा जेडी-एस की महिला कर्मचारी से बंदूक की नोक पर रेप करने के मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी।
प्रज्ज्वल के पिता एच डी रेवन्ना को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। आरोप लगाया गया था कि हासन सांसद ने अपने जानकार के फार्म हाउस में एक महिला का दुष्कर्म किया था। आरोप है कि प्रज्ज्वल के पिता ने उस महिला का अपहरण किया और फार्म हाउस में ले आए। महिला के बेटे ने जब पुलिस से इस बारे में शिकायत की, तब प्रज्ज्वल के पिता को गिरफ्तार किया गया।
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: कर्नाटक पुलिस की SIT ने दुष्कर्म के आरोपों पर तीसरी प्राथमिकी दर्ज की
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















