23.3 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

प्रवासी भारतीय सम्मान: अवॉर्ड के लिए 23 देशों की 27 हस्तियों का चयन; शिक्षा, चिकित्सा समेत व्यवसाय में योगदान

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए प्रवासी भारतीय पुरस्कार के लिए 27 नामों की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षा से लेकर कारोबार तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इन पुरस्कार विजेताओं में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्वितीय योगदान से प्रवासी भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है। इस साल प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए 27 विभूतियों का चयन हुआ है। विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुनी गई ये हस्तियां 23 देशों में रहती हैं। इनका शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवसाय समेत कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान है।
इसमें से कुछ प्रमुख नामों में ब्रिटेन से बैरोनेस उषा कुमारी पराशर (राजनीति में), अमेरिका में डॉ. शर्मिला फोर्ड (समुदाय सेवा में) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ संस्थाओं को भी यह सम्मान दिया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (2025) के लिए नामों की सिफारिश ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी ने सिफारिश की थी। यह पुरस्कार विदेश में रहने वाले भारतीयों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं या उन संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है, जो प्रवासी भारतीयों द्वारा स्थापित और संचालित हैं। मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में प्रदान करेंगी। ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अध्यक्ष के रूप में और विदेश मंत्री एस जयशंकर उपाध्यक्ष के रूप में शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित सदस्य इस समिति का हिस्सा थे, जिन्होंने नामांकनों की समीक्षा की और सर्वसम्मति से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। पुरस्कार बाने वाले अन्य नामों में ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अजय राणे (समुदाय सेवा में), ऑस्ट्रेलिया से डॉ. मरियालेना जोन फर्नांडीज (शिक्षा के क्षेत्र में) और रोमानिया से जगन्नाथ शेखर अस्थाना (व्यवसाय में) शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...

यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन

0
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...

चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...

0
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...