29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारी, 3-4 दिन के भीतर होगा भुगतान

लखनऊ: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश सरकार हर साल होली और दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह उपहार देती है।
जिन लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित होंगे, उनके सिलिंडर खरीदते ही इसके दाम की भरपाई उनके खातों में कर दी जाएगी। खाद्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, करीब 1.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित हैं। इन लाभार्थियों को भुगतान करके सिलिंडर खरीदना होगा, तीन-चार दिन के भीतर संबंधित तेल कंपनियां उनके खातों में राशि भेज देगी। बाकी लाभार्थियों के खाते जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जाएंगे उनके खातों में रकम की भरपाई कर दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने तेल कंपनियों को एडवांस के तौर पर 50 फीसदी राशि दे दी है। जब इस राशि का 75 प्रतिशत हिस्से का उपयोग हो जाएगा तो उसका उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने पर शेष राशि भी जारी कर दी जाएगी। सभी जिलों में लाभार्थियों के बैंक खाते अभियान चलाकर आधार से जोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...