देहरादून। रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ तथा चोपता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं स्थापना से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकार ने जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये
रूद्रप्रयाग जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है। डा. रावत ने बताया कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है । दोनों चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत किये जाने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही यहां आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को भी चिकित्सा सुविधा आसानी से सुलभ हो पायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति दी गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा, साथ ही एक बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर उपचार तथा सरकार के टीकाकरण अभियान को भी धार मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण और स्थापना को लेकर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही मानकों के आधार पर अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं अवसंरचनात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने को भी कहा है। डा. रावत ने बताया कि उखीमठ एवं चोपता में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण करने तथा काण्डई में पीएचसी खोलने की मांग स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाइयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















