23.4 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्‍त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया गया है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन मीडिया को बताया कि अब तक 9 लाख 76 हजार किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। किसानों को अब विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। श्री चौहान ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता, कालाबाजारी की रोकथाम तथा किसानों को उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों के समन्वय से कृषि ऋण की पहुंच बढ़ाने के लिए बैंकों के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में उल्‍लेखनीय सफलता हासिल की है। देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन लगभग 376 करोड़ टन से अधिक हो गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...