23.2 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 340 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में उन्होंने यह बात कही। श्री शाह ने कहा कि सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश में अवैध अप्रवासन को समाप्त करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक सप्ताह के भीतर सीमा सुरक्षा बल को 600 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए बधाई भी दी।

वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर श्री शाह ने मातृभूमि के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान, समर्पण और अमूल्य योगदान को याद किया। श्री शाह तीन दिन के गुजरात दौरे पर है। उन्होंने आज कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहलों के तहत विकसित कई जन सुविधाओं का उद्घाटन किया। श्री शाह सोला स्थित माता उमिया धाम परिसर में एक नए छात्रावास भवन और अहमदाबाद के भीमजीपुरा में ‘भारत माता स्क्वायर’ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री आगामी ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और विश्व पुलिस तथा अग्निशमन खेलों के लिए बुनियादी ढांचे की तैयारियों का आकलन करने के लिए सर्किट हाउस में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...