देहरादून। उत्तराखंड देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना अगले माह जून से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को देहरादून स्थित मा0 राष्ट्रपति आशियाना में राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए सम्बंधितो को समय पर अपने अपने कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित अन्य उच्चधिकारी उपस्थित थे।
अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट और 21 एकड़ भूमि पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना में संचालित नवनिर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा की और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सचिव डा0 गुप्ता ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना की। जिलाधिकारी के आइडिया पर ही पार्क की कवायद , डिजाइन, प्लानिंग शुरू हुई थी। जनवरी बैठक में डीएम ने राष्ट्रपति सचिव से इसके लिए प्रभावशाली आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप यह आधुनिक पार्क के आइडिया को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था।
अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना जहां पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वही आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को ग्रीन स्पेस (हरा-भरा स्थान) की बडी सौगात मिलेगी। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति आगामी 20 जून को इसकी आधार शिला रखेंगी। जो कि अगले वर्ष तक तैयार होकर जनता के लिए खोला जाएगा। इस पार्क में विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ व्यवस्थाओं के साथ साथ हरियाली, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी प्रमुख केंद्र होगा।
मा0 राष्ट्रपति आशियाना भवन परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर, घोड़ों के अस्तबल के साथ काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पार्क की अवस्थापना विकास सुविधाओं के साथ मा0 राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता को खोलने से पहले सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, शांति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्वता से बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव सिचाई, डॉ आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव विनीत तोमर, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर सचिव अपूर्वा पांडेय, कुमार समरेश पीआरओ मा0 राष्ट्रपति भवन सहित लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, वन, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
आम नागरिकों के लिए खुलेगा देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















