21 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में एक जनसभा में देश के नौ करोड 32 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्‍त जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने किसानों की आय बढाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने केंद्र में कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में कृषि क्षेत्र को नजरअंदाज करने के लि‍ए उसकी आलोचना क‍ी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्‍व वाली असम की एनडीए सरकार पूर्वोत्‍तर के अन्‍य राज्‍यों के लिए उदाहरण स्थापित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश की विकास गाथा में इस अष्‍टलक्ष्‍मी का महत्‍वपूर्ण स्थान है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग 19 हजार 680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास, शुभारंभ और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राज्‍य के पात्र चाय बागान कामगारों को प्रतीकात्‍मक रूप से भूमि पट्टे भी सौंपे। उन्‍होंने 150 मेगावाट की कोपिली पनबिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी उत्पाद पाइपलाइन की क्षमता संवर्धन परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इस परियोजना से नुमालीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता 3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष करने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री ने एक प्रमुख पाइपलाइन परियोजना- पूर्वोत्तर गैस ग्रिड के पहले चरण का भी उद्घाटन किया। यह गुवाहाटी को नुमालीगढ़, गोहपुर और इटानगर से जोड़ती है, जिसकी एक शाखा लाइन नागालैंड के दीमापुर तक जाती है। प्रधानमंत्री ने हैलाकांडी जिले के पंचग्राम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के रेल-चालित पीओएल टर्मिनल की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर में ऊर्जा से जुडे बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी।

प्रधानमंत्री ने प्रमुख रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, जिनमें रंगिया-मुरकोंगसेलेक, चपरमुख-डिब्रूगढ़, बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबारी रेल लाइनें शामिल हैं।

जलमार्ग क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने बिश्वनाथ जिले के बिश्वनाथ घाट और जोरहाट जिले के नेमाटी में क्रूज टर्मिनलों की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ के बोगीबील में क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र का भूमि पूजन भी किया, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक प्रमुख समुद्री प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्‍होंने गुवाहाटी में पांडू जेटी को एनएच-27 से जोड़ने वाली एप्रोच रोड का भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का भी शुभारंभ किया।

इससे पहले, श्री मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से कोकराझाड में एक जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का कोकराझार दौरा रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्‍यम से बोडो प्रादेशिक परिषद क्षेत्र में सड़क परियोजना असम माला के तीसरे चरण, चार फ्लाईओवर और दो पुलों की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कोकराझार जिले के बसबारी में रेलवे आवधिक मरम्मत कार्यशाला की आधारशिला रखने के साथ ही तीन नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रेलगाडियां हैं- कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-नई जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस। प्रधानमंत्री ने राज्य के 34 जिलों के लिए 36 नए पुलों की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री कल सिलचर में 23 हजार 550 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिन के दौरे पर हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

0
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...