39.3 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस; राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी का मामला

नई दिल्ली: भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तरफ से ‘सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के उद्देश्य से भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों के प्रयोग के माध्यम से’ संसदीय विशेषाधिकार, नैतिकता और औचित्य के उल्लंघन के लिए नोटिस दिया है। इसके साथ ही भाजपा सांसदों ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
भाजपा सांसदों ने नोटिस में लिखा, हम सोनिया गांधी की तरफ से हाल ही में कई गईं कुछ असंसदीय, अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बहुत निराशा के साथ यह लिख रहे हैं। सोनिया गांधी की राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर गंभीरता से विचार करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है। वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने वाले भाजपा सांसदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘इस देश के आदिवासी सांसदों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के समक्ष अपना ज्ञापन सौंपा है। लोकसभा में पप्पू यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘प्रेम पत्र’ कहा…हमारे आदिवासी सांसदों ने इस पर बहुत कड़ी आपत्ति जताई और अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बाद में राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के लिए ‘बेचारी महिला’ और ‘थकी हुई’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। राज्यसभा के सभापति ने धैर्यपूर्वक सुना और अपनी टिप्पणी दी…उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से लिया’।
दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने इस पर अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। वहीं, निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा था कि राष्ट्रपति सिर्फ एक स्टांप हैं, उन्हें सिर्फ लव लेटर पढ़ना है। भाजपा ने दोनों नेताओं के इन बयानों पर आपत्ति जताई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...

डीआरडीओ के स्वदेशी नेत्रा निगरानी सिस्टम को अंतिम मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डी.आर.डी.ओ....

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज

0
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात...

औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी आपूर्ति से सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति पर सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध हटा दिए हैं। आपूर्ति...

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में...

0
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में  भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों...