19.8 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

प्रियांक को सोशल मीडिया पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि

-सोशल मीडिया ने दर्द भी दिया और दवा भी

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोविड से निपटने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। सोशल मीडिया ने दर्द भी दिया और दवा भी की … वाले अंदाज में भ्रामक सूचनाएं भी प्रसारित की और भ्रामक सूचनाओं से निपटने में लोगों की मदद भी । ये तथ्य मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन के शोधार्थी प्रियांक मोहन के शोध में सामने आये हैं। प्रियांक मोहन को आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया है।

प्रियांक मोहन ने उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया की कोविड प्रबंधन में भूमिका विषय पर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गुप्ता के निर्देशन में यह शोध किया है। प्रो0 गुप्ता के निर्देशन में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन में शोध करके पीएचडी करने वाले वे सातवें स्कॉलर हैं। आभार व्यक्त करने पहुंचे डॉ प्रियांक को ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो0 कमल घनशाला ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।

प्रियांक को आज फाइनल डिफेंस में सफलता के बाद पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। फाइनल डिफेंस में बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के पत्रकारिता विभाग के डीन प्रो0 गोपाल सिंह एवं शिक्षविद प्रो0 सुशील उपाध्याय बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए।

प्रियांक ने बताया कि रिसर्च में 64 फीसदी लोगों ने माना कोविड काल में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग जागरुकता लाने में किया। अध्ययन में 93 फीसदी लोगों ने कहा कि कोविड जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए भविष्य में सोशल मीडिया का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। कोविड के दौरान फेसबुक और व्हाट्सऐप सबसे अधिक लोकप्रिय प्लेटफार्म के रूप में सामने आए। शोध में यह तथ्य भी सामने आया है कि कोविड काल में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं सबसे बड़ी चुनौती रही है और खुद सोशल मीडिया इस चुनौती से निपटने में मददगार भी बना। फाइनल डिफेंस में प्रो. सुभाष गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय पार्थसारथी, मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सागर, फैशन डिजाइनिंग की विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति छावड़ा, मास कॉम की विभागाध्यक्ष डॉ ताहा सिद्दकी, विभाग की पीएचडी कॉर्डिनेटर डॉ हिमानी बिंजोला भी शामिल हुए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...