20.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

PM मोदी को टक्कर देने इस दिन उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी

देहरादून: पीएम मोदी ने हाल ही में हल्द्वानी में रैली की थी। अब कांग्रेस की ओर से कुमाऊं में प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां की जा रही है। जी हां, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। वे कुमाऊ मंडल के हल्द्वानी, रुद्रपुर अथवा अल्मोड़ा में रैली कर सकती हैं। इसके लिए पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही रैली का स्थान तय कर दिया जाएगा।

इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हल्द्वानी में हुई रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस देहरादून में ऐसा कर चुकी है। तब उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बाद देहरादून में राहुल गांधी की मौजूदगी में सैनिक सम्मान रैली का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि यहां भी कांग्रेस हल्द्वानी के उसी मैदान में रैली करा सकती है, जहां प्रधानमंत्री की रैली हुई थी। हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

0
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन...