29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यशाला में इस पहल के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन भूमिगत मार्गों को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि इनका निर्माण केवल 12 घंटे में पूरा हो सके। रेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि डिजाइन ऐसा होना चाहिए कि लोगों को भूमिगत मार्ग का उपयोग करने में बिल्कुल भी संकोच न हो।

श्री वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन भूमिगत मार्गों के निर्माण के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि आम आदमी साइकिल, मोटरसाइकिल या अपने काम और आजीविका से संबंधित अन्य सामान लेकर आसानी से इनमें से गुजर सके।

ये रेलवे भूमिगत मार्गों उन स्थानों पर बनाए जाएंगे जहां पटरियों के एक तरफ आवासीय बस्ती है, जबकि दूसरी तरफ खेत, स्कूल, श्मशान घाट या अन्य आवश्यक सुविधाएं स्थित हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...