27.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध, पेट्रापोल सीमा पर BJP विधायक और हजारों लोगों का प्रदर्शन

कोलकाता: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों में काफी आक्रोश है। इस कड़ी में आज हजारों की संख्या में लोगों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल में विरोध-प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कल्याणी से भाजपा विधायक अंबिका रॉय ने किया।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित हमलों और अत्याचारों के साथ-साथ हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की हाल ही में हुई गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है।
जानकारी के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल के कल्याणी से भाजपा विधायक अंबिका रॉय ने किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू संपत्ति की रक्षा करने और राजधानी ढाका समेत धार्मिक स्थलों पर आगजनी और तोड़फोड़ को रोकने में विफल रहने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
बता दें कि, ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बंगालीज इन इंडिया’ के बैनर तले एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बांग्लादेश के राजनीतिक नेता और पूर्व सैन्य अधिकारी भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देना बंद करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है और उसका कोई साम्राज्यवादी एजेंडा नहीं है, हालांकि उसके सुरक्षा बल किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए सतर्क रहते हैं।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अंबिका रॉय ने कहा कि वह एक भारतीय नागरिक के रूप में प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक रैली थी। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, उसका हर भारतीय को विरोध करना चाहिए।’ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को सीमा पर जीरो प्वाइंट तक पहुंचने से रोकने के लिए विरोध स्थल के पास रेलिंग लगा दी थी।
इस बीच, इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने शहर में पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश में कुछ समूहों के बयानों से अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बेहतर समझ पैदा होगी और मोहम्मद यूनुस सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...