23.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमें प्रभारी सचिव होंगे आर राजेश कुमार, आदेश जारी

देहरादून: आईएएस आर राजेश कुमार को शासन की ओर से नई जिम्मेदारी दे दी गई है. आईएएस आर राजेश कुमार को प्रभारी सचिव स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी मिली है.

बता दें हाल ही में राजेश कुमार को देहरादून के जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त किया गया था. उनकी जगह सोनिका को देहरादून का डीएम बनाया गया है. आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था. आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं और 2007 बैच के अफसर हैं.

आपको बता दें कि आर राजेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई दक्षिण भारत में ही हुई. उसके बाद उन्होंने चेन्नई के एक विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से स्नातक और इसके बाद स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की. साल 2007 में उनका चयन सिविल सर्विसेज के लिए हुआ. तब उन्होंने उत्तराखंड कैडर को सलेक्ट किया. आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार के पास पहाड़ी क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव है. उन्होंने उत्तराखंड के दूरस्थ जिले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. इस दौरान वो लोगों की समस्याएं जानने के लिए कई क्षेत्रों में पैदल भी गए हैं. पिथौरागढ़ में उन्होंने ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए गुंजी गांव का पैदल दौरा भी किया.आर राजेश कुमार सिविल एविएशन, पेयजल और कौशल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...