15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान, रहे सतर्क

देहरादून: उत्तराखंड में इस समय ठंड का प्रकोप है। बीते दिन भी आसमान में बादल तो परिवेश में कोहरा छाया रहा। जिस कारण पहाड़ी व मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार व उधम सिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल जिले में भी कुछ दिनों से अच्छी धूप नहीं खिल रही थी। जिस वजह से लोगों को ठंड का अधिक सामना करना पड़ रहा था। एक तरफ उत्तराखंड के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है तो वही एक बार फिर बारिश और हिमपात को लेकर मौसम विभाग सतर्क हो गया है। माना जा रहा है कि अगले 1 हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। जिसकी वजह से दोबारा मौसम करवट लेगा। इसकी सक्रियता से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि 19 जनवरी को पहला सिस्टम सक्रिय होने की संभावनाएं हैं। जिस कारण 19 से 20 जनवरी के दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर बारिश होगी। दूसरा सिस्टम 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...