20.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

बारिश से रुद्रप्रयाग में हालात अस्त व्यस्त, 14 सड़के बंद, केदारनाथ में निर्माण कार्य भी बंद |Postmanindia

नरेश भट्ट

पहाड़ों में बारिश से हालात अस्त व्यस्त हैं. ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले अधिकांश मोटरमार्ग बारिश और भूस्खलन से बन्द पड़ गए हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है. विकासखंड जखोली के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले दर्जनों गांवों के बाजार मयाली में बारिश से जल भराव की स्थिति बनी हैं. यहां सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से यह दिक्कत आ रही है. तीन दिनों से मयाली-देवल-राजकीय महाविद्यालय जखोली मोटरमार्ग भी बन्द पड़ा हुआ है. बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ हाईवे पर भी गुरुवार को आवाजाही प्रभावित होती रही. सिरोबगड़ और मेदनपुर में मलबा आने से हाईवे बाधित रहे. लगातार हो रही बारिश से जिले की 14 ब्रांच सड़कें भी बंद पड़ी हैं. वहीं केदारनाथ धाम में लगातार बारिश जारी है, जिस कारण पांच दिनों से निर्माण कार्य भी बंद पड़े हुए हैं.

बता दें कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन काफी प्रभावित हो गया है. बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में मलबा आने के कारण कई बार बंद होता रहा, जबकि केदारनाथ हाईवे पर भी मेदनपुर में मलबा आने से आवाजाही बाधित रही. हालांकि एनएच की श्रीनगर और रुद्रप्रयाग डिविजन ने दोनों हाईवे पर मलबा हटाकर घंटों बाद आवाजाही शुरू कराई. बारिश होने से हाईवे पर कई स्थानों पर दिनभर दिक्कतें होती रही. लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में लोनिवि रुद्रप्रयाग डिविजन की दस सड़कें बंद हैं, जबकि लोनिवि ऊखीमठ डिविजन की चार सड़कें बंद है. इन सभी सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले अधिकांश मोटरमार्ग बारिश और भूस्खलन से बन्द पड़ हुए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जल भराव की स्थिति पैदा होने से राहगीरों को चलने में दिक्कतें हो रही हैं. विकासखंड जखोली के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले दर्जनों गांवों के बाजार मयाली में बारिश से जल भराव की स्थिति बनी हैं.

यहां सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से यह दिक्कत आ रही है. तीन दिनों से मयाली-देवल-राजकीय महाविद्यालय जखोली मोटरमार्ग भी बन्द पड़ा हुआ है. प्रशासन के मुताबिक सड़कों को खोलने का कार्य जारी है. वहीं दूसरी ओर धाम में चल रहे दूसरे चरण के सभी पुनर्निर्माण कार्य हुए ठप्प पड़ गए हैं. बारिश के कारण निर्माण कार्यो को करना मुश्किल हो रहा है. धाम में जब मौसम साफ होगा, तभी कार्यो को शुरू किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का राजभवन कूच, प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं की गिरफ़्तारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...