28.6 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

कांग्रेस का राजभवन कूच, प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं की गिरफ़्तारी |Postmanindia

कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं की जासूसी कराने के विरोध में गुरुवार को देहरादून के उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका दिया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में काफी धक्का-मुक्की भी हुई.

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट सहित कई नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई. करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को कुछ देर तक पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देकर मामले सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की जाएगी. कहा कि आखिर केंद्र सरकार इस पूरे प्रकरण पर जांच बैठाने से क्यों कतरा रही है? प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जब इस गंभीर प्रकरण ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है.

ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रीतम ने कहा कि इस प्रकरण ने देश की जनता को हतप्रभ कर दिया है. एक तरफ जहां लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यक्ति की निजता पर भी सेंधमारी की जा रही है. उधर, इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री मनीष कुमार ने भी केंद्र सरकार की निंदा की है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई नौकरी की फर्जी विज्ञप्ति, आयोग ने दिए जाँच के आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...

0
नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...