चंडीगढ़: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच रविवार को पंजाब में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश और जलभराव के कारण के होशियारपुर के जैजों चोअ में एक इनोवा कार पानी के तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बह गए हैं।
मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवार के एक सदस्य को बचा लिया गया है। मरने वाले सभी लोग हिमाचल के ऊना जिले के निवासी थे, जो कि नवांशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 12 जिलों में रविवार को अच्छी बारिश हुई है।
इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं। मोहाली में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर लोगों के घरों में पानी भर गया। इस कारण गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया।
जालंधर-लुधियाना शहर के कई क्षेत्रों में पानी तीन से चार फीट तक भर गया। इस कारण कई जगह लोगों के घरों में पानी भर गया। पटियाला में 51 एमएम बारिश के बीच लोगों के वाहन बंद हो गए, जिन्हें घर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
बरामद शवों की पहचान की पहचान सुरजीत भाटिया (55 ) पुत्र गुरदास भाटिया, परमजीत कौर (50) पत्नी सुरजीत भाटिया, सरुप चंद (49 पुत्र) गुरदास भाटिया, बिंदर (47) पत्नी सरूप चंद, शिनो पत्नी अमरीक सिंह, भावना (18) पुत्री अमरीक सिंह, अनु (20) पुत्री अमरीक सिंह, हर्षित (12) पुत्र अमरीक सिंह और इनोवा गाड़ी के चालक बिन्दु पुत्र हुकम चंद के रूप में हुई है।
वहीं, दो अन्य बहे लोगों की तलाश रेस्क्यू टीम की ओर से की जा रही है। बचाए गए व्यक्ति की पहचान दीपक भाटिया के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के लिए गढ़शंकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग ऊना के मैहतपुर के निवासी थे। सभी सदस्य इनोवा कार (एचपी-12-जे-2142) में सवार होकर नवांशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया है कि सुबह से हो रही भारी बरसात की वजह से जैजो चोअ में बाढ़ आ गई थी। इसी बाढ़ में गाड़ी फंस गई और बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान कार में फंसे एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि बाकी लोग गाड़ी के दरवाजे खुल जाने से बह गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी के गेट अपने आप खुल गए थे या उसमें फंसे लोगों ने बचने के लिए दरवाजे खोले थे।
पंजाब में बारिश का कहर : 12 जिले जलमग्न, होशियारपुर में 12 लोग बहे और 9 की मौत
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















