कश्मीर: भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बारिश के चलते रास्ते की मरम्मत की जरूरत है। इसको देखते हुए 12 अगस्त के लिए यात्रा को रोक दिया गया है। मरम्मत का कार्य पूरा होने पर फिर से यात्रा शुरू कर दी जाएगी।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग की तत्काल मरम्मत और रखरखाव के कार्य करने की जरूरत है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कल बालटाल मार्ग से किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा से जुड़ा आगे का अपडेट समय-समय पर दिया जाएगा।
बता दें कि शनिवार को भी आधार शिविर से कोई जत्था नहीं भेजा गया। आखिरी पड़ाव में चल रही यात्रा में श्रद्धालु सीधे ही बालटाल रूट के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शनिवार को 1608 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे। इसके साथ यह आंकड़ा 510570 तक पहुंच चुका है।
भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, रास्ते की कराई जाएगी मरम्मत
Latest Articles
सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...
नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...
देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...
चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...
















