30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

रायपुर सामूहिक दुष्कर्मः पीड़िता से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष

देहरादून। शुक्रवार को महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने रायपुर में मैजिक मे हुए दुष्कर्म पीडिता से मिलकर एसएसपी को मामले की गम्भरीता से जांच के निर्देश दिये।
शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक में दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है उन्होंने मामले की पीड़िता (उम्र 19 वर्ष) से मुलाकात कर उससे जानकारी ली और चिकित्सकों से पीड़िता के स्वास्थ्य इत्यादि की जानकारी ली। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता के परिजनों से भी मिलकर बात की तथा पीड़िता का उपचार कर रहे चिकित्सकों से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक है। पीड़िता का मेडिकल कर लिया गया है आज उसकी रिपोर्ट आ जायेंगी। घटना की जानकारी मिलने पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसएसपी अजय सिंह से फोन पर वार्ता करते हुए गंभीर जांच के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि घटना की गम्भीरता से जांच होनी चाहिए, सभी सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जाए तथा मामले में जल्द से जल्द पीड़िता के 164 के मजिस्ट्रियल बयान कराए जाए। घटना की जांच में दोषी पाए जाने वाले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इस दौरान कोरनेशन अस्तपाल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी एस चौहान, चिकित्सक नीलम जंगपांगी व अन्य उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...