जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार का करीब 18 महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों का काम अगले महीने तक होने की उम्मीद है।
पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वसुंधरा की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक सप्ताह में दो बार दिल्ली पहुंचे और उन्होंने भी पीएम, शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष से मुलाकात की।
भाजपा के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के अनुसार अगले महीने तक राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होगा। वसुंधरा समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। राजनीतिक नियुक्तियों में भी वसुंधरा समर्थकों को महत्व मिलेगा।
राष्ट्रीय पदाधिकारी के अनुसार राज्य भाजपा सत्ता और संगठन की टीम में बड़ा बदलाव होगा। दो दिन पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनिया, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर विभिन्न आयोग एवं बोर्डों में राजनीतिक नियुक्ति दी जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सीएम से वसुंधरा सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर राजनीतिक नियुक्तियां करने के लिए कहा है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से उपकृत किया जाएगा।
एक सप्ताह में दो बार दिल्ली गए राजस्थान के सीएम, बड़े बदलाव के संकेत
Latest Articles
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...
ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...
सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...
जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...
नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

















