मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में सरकारी नौकरी के खाली पदों पर भर्ती करने को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं यही कारण है कि प्रदेश में सभी विभागों में बंपर भर्ती चल रही है. समूह ख से लेकर समूह घ तक सरकारी नौकरी के खाली पदों पर सरकार की गंभीरता के बाद विज्ञप्ति भी जारी हो रही है. इधर शिक्षा विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवा बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है. कोविड-19 महामारी के कारण उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक जल्द हटने जा रही है. अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रकिर्या जल्द शुरू होगी. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रकिर्या पर रोक लगी थी, अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को जल्द हटाया जाएगा. दरअसल इन पदों के खाली होने से अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. जिसको देखते हुए अब सरकार इनपर भर्ती प्रकिर्या शुरू करने जा रह रही है.
उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रकिर्या जल्द, शिक्षा मंत्री ने कही ये ये बात
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















