22.9 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड : अगर आपके बच्चे भी इस गेम खेलते हैं तो हो जाए सावधान, तीसरी मंजिल से गिरा लड़का, मौत

हरिद्वार: मोबाइल और इंटरनेट टेक्नोलॉजी ने हमें कई सहूलियतें दी, जीवन को आसान बनाया, खासतौर पर कोविड काल में इसी के सहारे बच्चों की पढ़ाई चल रही है। लेकिन इसी टेक्नोलॉजी का एक दूसरा पहलू भी है जो बेहद गंभीर, खतरनाक और जानलेवा है। अगर समय रहते हम और आप नहीं जागे तो हम अपने बच्चों को खो सकते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ हरिद्वार में,जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 15 साल का किशोर गेम खेलते समय तीसरी मंजिल की छत से एक गिर गया औऱ उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक शनिवार रात ललित बजाज का 15 साल का बेटा सुजल बजाज घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर मोबाइल में गेम खेल रहा था। तभी अचानक गेम खेलते खेलते हुए छत के किनारे पर आ गया और संतुलन बिगड़ने से अचानक नीचे सड़क पर आ गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शोर-शराबा सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर निकले तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...