16.8 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में खाली पड़े 701 पदों पर जल्द होगी भर्ती |Postmanindia

उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर के 701 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी. जिनमें महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों में शिक्षकों के रिक्त 455 एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के 25 पदों का अधियाचन शीघ्र राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जायेगा. जबकि समूह ‘ग’ के विभिन्न 221 पदों पर राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग भर्ती करेगा.

उपरोक्त निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिये गये. बैठक में डा. रावत ने अधिकारियों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत महाविद्यालयों से प्रोन्नति के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू किये जाने, महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पांच पदों पर शीघ्र डीपीसी कराने, सभी महाविद्यालयों में एक माह के भीतर वाई-फाई सुविधा एवं कम्प्यूटर लैब तथा विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करने के निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि विभाग पिछले चार वर्षों में शिक्षकों के लगभग 750 पदों को राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जा चुके हैं. जबकि शिक्षकों के रिक्त 455 पदों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के रिक्त 25 पदों पर एक सप्ताह के भीतर राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया जायेगा. इसी प्रकार समूह ‘ग’ के विभिन्न 221 पदों को भरे जाने हेतु अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को अधियाचन भेजने के निर्देश दिये गये हैं. बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डा. कुमकुम रावत ने निदेशालय का पृथक कैडर स्वीकृत करने के साथ ही एक विधि अधिकारी एवं चार जूनियर अभियंताओं के पद सृजित करने की मांग रखी. जिस पर विभागीय मंत्री डा. रावत ने शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा.

बैठक में प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चैधरी, निदेशक उच्च शिक्षा डा. कुमकुम रावत, उप सचिव  शिव स्वरूप त्रिपाठी, अनु सचिव ब्योमकेश दुबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस को मिले 17 नए डिप्टी एसपी, सीएम ने दी अफसरों को बधाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...