20.9 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

उत्तराखंड राजस्व विभाग में लेखपाल के 513 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन |Postmanindia

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UKSSSC) ने लेखपाल और पटवारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 513 पद रिक्त हैं. जिसमें से 366 पद पटवारी और 147 पद लेखपाल के हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2021 से शुरू होकर 5 अगस्त 2021 तक चलेगी. सरकारी नौकरी के इच्छुक युवा उत्तराखंड एसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी और अकाउंटेंट पदों के लिए फिजिकल टेस्ट भी होगा. पुरुष अभ्यर्थियों को 1 घंटे में 7 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.7 किलोमीटर दौड़ना होगा. वही अकाउंटेंट पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 1 घंटे में 9 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 4.5 किलोमीटर दौड़ना होगा. इसके साथ शारीरिक मापदंड भी तय किया गया है. पटवारी पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 152 सेंटीमीटर अनिवार्य है. हालांकि पर्वतीय मूल के अभ्यर्थियों को अधिकतम लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी. पुरुष अभ्यर्थियों का सीना फुलाव के साथ 84 सेंटीमीटर होना चाहिए. इसमें अभ्यर्थी के सीने में कौन सी मटर का फुलाव अनिवार्य है. पर्वतीय मूल के अभ्यर्थियों को इसमें भी छूट मिलेगी ,महिला अभ्यर्थियों का वजन 45 किलोग्राम कम से कम होना चाहिए.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ 22 जून 2021 से आवेदन की लास्ट डेट 5 अगस्त 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 7 अगस्त 2021
  • फिजिकल टेस्ट /लिखित परीक्षा नवंबर 2021 में

सैलरी

  • पटवारी – 29200 -92300 प्रति माह
  • लेखपाल 29200 – 92300 प्रति माह

शैक्षिक योग्यता

  • पटवारी और लेखपाल पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
  • आयु सीमा पटवारी पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 से 28 वर्ष और अकाउंटेंट पद के लिए 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में खाली पड़े 701 पदों पर जल्द होगी भर्ती

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...