23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड कांग्रेस में बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चेहरे, इन चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष को लेकर दो दिन से चर्चाएं तेज हो गई हैं. 4 दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निधन के बाद कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदलने की तैयारी में है. इन सब बातों के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राष्ट्रीय सचिव संगठन एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन का नाम नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सोशल मीडिया में तेजी से सामने आ रहा है लेकिन काजी निजामुद्दीन इन सब बातों का खंडन करते हुए इसे हाईकमान के निर्णय पर छोड़ दिया है. वही कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा रहा है जबकि कुमाऊं के तीन ब्राह्मण चेहरों में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. पार्टी स्तर पर इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि प्रदेश में कुमाऊं गढ़वाल मैदान का समीकरण संतुलित रहे.

कोंग्रेस में चल रही इन सब कसरत के पीछे की बड़ी वजह यह है कि चुनाव के लिए बहुत कम वक्त रह गया है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है लिहाजा पार्टी हाईकमान बहुत सोच समझकर ही इस बाबत निर्णय लेगा. वहीं उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा को भी नेता प्रतिपक्ष बनाने की पैरवी की जा रही है. इधर वर्तमान में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है तो कुमाऊ से मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी, मथुरा दत्त जोशी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं. अगर गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे की बात की जाए तो गणेश गोदियाल, किशोर उपाध्याय का नाम सबसे आगे है. यानी कि चुनावी साल में कांग्रेस ठाकुर – ब्राह्मण और अन्य जातीय समीकरण देखते हुए ही इन सब बातों पर आख़िरी फ़ैसला लेगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड राजस्व विभाग में लेखपाल के 513 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...