23.5 C
Dehradun
Thursday, April 2, 2026


spot_img

मणिपुर में हिंसा से विस्थापित दस हजार लोगों का पुनर्वास

इंफाल। मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मंगलवार को कहा कि मई, 2023 से राज्य में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लगभग दस हजार लोगों का पुनर्वास किया गया है।
सरकार ने केंद्र के मणिपुर बजट में घोषित 573 करोड़ रुपये के पुनर्वास पैकेज के तहत आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आइडीपी) के चरणबद्ध पुनर्वास के लिए उपाय शुरू किए हैं।
मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं, जबकि यह राज्य इस वर्ष फरवरी से राष्ट्रपति शासन के अधीन है।
मुख्य सचिव ने कहा, ”अब तक 2,200 से अधिक परिवारों के लगभग 10,000 आइडीपी का पुनर्वास किया गया है और पुनर्वास के लिए 4,000 और घरों का निर्माण विभिन्न चरणों में है।” गोयल ने कहा, ”नवंबर 2024 से हिंसा की घटनाओं में खासी कमी आई है।”
गृह मंत्रालय के समर्थन से राज्य सरकार राहत शिविरों में आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखती है और स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं और अन्य स्वयं सहायता समूह पहलों के माध्यम से अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के...

0
हरिद्वार/देहरादून। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के...

कुम्भ मेले की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
हरिद्वार। कुम्भ मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन...

पीएम मोदी ने ली सीसीएस की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। यह बैठक...

विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के...

0
नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन  (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के...