29.2 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

चमोली में सुरंग के अंदर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनें टकराईं; 90 लोग घायल 

गोपेश्वर: चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारर्पोरेशन (टीएचडीसी)की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के साइट पर मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुरंग के अंदर कर्मचारियों, श्रमिकों और सामान ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा कर पलट गईं।
हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रेन में 110 लोग सवार थे। इनमें सुरंग में काम कर रहे इंजीनियर, कर्मचारी और श्रमिक शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिलाधिकारी और एसपी देर रात ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। हादसे का प्रारंभिक कारण सामान ला रही ट्रेन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। टीएचडीसी की 444 मेगावाट की विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के लिए एचसीसी कंपनी पीपलकोटी के हाट गांव से हेलंग तक 13.5 किमी की सुरंग बना रही है। हाट गांव से सात किमी की सुरंग बन चुकी है।
मंगलवार रात जब कर्मचारियों और मजदूरों की शिफ्ट बदल रही थी और वे लोको ट्रेन से जा रहे थे, इसी दौरान सुरंग में पांच किमी पर सामान ला रही लोको ट्रेन ब्रेक फेल होने पर पैसेंजर लोको ट्रेन से टकरा गई। इसके बाद दोनों ट्रेनें पलट गईं और 110 के करीब इंजीनियर, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को अन्य कर्मचारी बाहर लेकर आए। साथ ही कंपनी के अधिकारियों के साथ ही आपातकालीन एंबुलेंस 108 को इसकी सूचना दी।
108 की मदद से घायलों को विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी लाया गया। वहीं 42 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया। अन्य घायलों को मामूली चोट आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जाने दिया।
वहीं जिलाधिकारी गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार देर रात ही जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उपचार को लेकर चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए। देर रात तक सभी घायलों का उपचार किया जा रहा था। वहीं कुछ गंभीर घायलों को श्रीनगर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...

केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्‍यों को 10,000 करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास...

0
​देहरादून । तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर...

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं...