32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

ऋषिकेश: IPL मैच में लगा रहे थे सट्टा, पार्षद के पति सहित दो गिरफ्तार

ऋषिकेश: ऋषिकेश पुलिस ने आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में नगर निगम ऋषिकेश की एक पार्षद के पति सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटाप, टीवी, सेटअप बाक्स,पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

एसओजी और देहात और कोतवाली पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार की रात कार्रवाई करते हुए आइपीएल का सट्टा लगवाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड स्थित होटल द प्रेसिडेंट को चेक किया गया तो उसके कमरा नंबर 104 में दो व्यक्तियों को आनलाइन एप्लीकेशन के जरिए लैपटाप पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। इस मामले में विजेंद्र कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी मानवेंद्र नगर बाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश और मनीष सेमवाल पुत्र हंसराज सेमवाल निवासी गली नंबर 13 आदर्श ग्राम ऋषिकेश को मौके से गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विजेंद्र की पत्नी नगर निगम में पार्षद है। मौके से लैपटाप, एलइडी टीवी,सेटअप बाक्स, सट्टा रजिस्टर, पांच मोबाइल फोन, एक इंटरनेट डिवाइस और सट्टे से जमा 3450 रुपए बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धारों में मुकदमा दर्ज किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...