27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

दुखद: बॉलीवुड सिंगर KK का निधन, कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस के बाद आया हार्ट अटैक

संगीत जगत से एक बहुत बुरी खबर सामने आयी है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया है। केके 53 साल के थे और बताया जा रहा है कि जब उनका निधन हुआ वह कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। केके को तुरंत पास के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि केके कोलकाता में नाजरुल मंच में परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद वह बेचैनी महसूस करने लगे। इसके बाद उन्हें पास के CMRI हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि ग्रैंड होटेल की सीढ़ियों पर केके को हार्ट अटैक आया था। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में रख लिया गया है।

केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ जिन्हें केके नाम से जाना जाता था, उनके असामयिक निधन पर बेहद दुखी हूं। उनके गानों की वाइड रेंज ने हर उम्र वर्ग के लोगों को प्रभावित किया था। हम हमेशा उनके गानों के जरिए उन्हें याद रखेंगे। उनके परिवार और फैन्स के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।’

केके के पैरंट्स मूल रूप से मलयाली थे। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था। केके ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया था। पढ़ाई के दौरान ही केके ने खूब गाना शुरू कर दिया था। लगभग 6 महीने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर नौकरी करने के बाद केके सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए 1994 में मुंबई चले गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...