23.9 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

दल बदल की अफवाहों पर सतपाल महाराज का खंडन |Postmanindia

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आप के जाने पर बवाल खड़ा हो गया. कुछ न्यूज पोर्टल पर इस तरह की खबरें प्रसारित होने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सामने आ गए. महाराज ने वीडियो जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा था. भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है. ऐसे में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता. महाराज ने दो टूक कहा कि भाजपा में हूं. भाजपा में ही रहूंगा.

उत्तराखंड में आज की सबसे बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा उनके आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने को लेकर है. सतपाल महाराज ने इन सभी ख़बरों का खंडन कर कहा कि यह सब मनगढ़ंत है. कहा कि मैं प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ. और एक राष्ट्रीय पार्टी में काम करना मेरा सौभाग्य है. क्षेत्रीय पार्टी में कैसे जा सकता हूं. वह बंगाल चुनाव प्रचार में थे. आज तक उनकी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात तक नहीं हुई है. ऐसे में इस तरीके की फर्जी खबरें चलाने वाले अपनी हरकतों से बाज आएं.

सतपाल महाराज ने कहा कि अभी प्रदेश के विकास के लिए मुझे बहुत काम करने हैं. ऐसे में मैं बीजेपी छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं हूं. कहा कि राज्य के विकास को लेकर कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का काम, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत कई योजनाओं पर वह काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक वह हैं. उनकी पत्नी अमृता रावत नहीं है. ऐसे में झूठी खबर प्रसारित करना गलत है.

ये भी पढ़ें: आजादी के बाद गढ़वाल के इस गाँव में पहली बार पहुँचे डॉक्टर, गाँव वालों के लिए लगाया गया हेल्थ कैम्प

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...