नई दिल्ली: राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार आने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) तीन और चार की पाबंदियों में ढील शुरु हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कोर्ट के आदेश के बाद एनसीआर की राज्य सरकारों से हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने पर विचार करने को कहा है। कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों, कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों में दोनों मोड में जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो वहीं किया जाए। पढ़ाई के लिए ऑनलाइन मोड का उपयोग करने का विकल्प छात्रों और उनके अभिभावकों के पास होगा। सीएक्यूएम की उप समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
आयोग कहना है कि कक्षाएं ऑनलाइन होने से बड़ी संख्या में छात्र मिड-डे मील, ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। साथ ही, सामने आ रहा है कि ग्रेप की पाबंदियों से शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। इसमें भी खासकर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई प्रतिबंधों से सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। उन्हें बोर्ड परीक्षाओं और उसके बाद होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन छात्रों की व्यावहारिक कक्षाओं और परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन कक्षाओं में उपस्थित होना आवश्यक है। 18 नवंबर को खतरनाक स्तर के प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करना है कि माता-पिता को तुरंत सूचित किया जाए।
दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड पर खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















