चित्तौड़गढ़: पूर्व मेवाड़ राजघराने के विश्व राज सिंह मेवाड़ के सोमवार को हुए राजतिलक के रस्म के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस में अपने कुल देवता धूणी के दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ने सिटी पैलेस में किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई। यह रोक महाराणा मेवाड फाउंडेशन की और से लगाई गई है, जिसके चेयरमेन दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ है। इसी बात को लेकर राजपूत समाज के एक खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया।
राजतिलक के बाद चित्तौड़गढ़ से लौटने पर सिटी पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सिटी पैलेस में घुसने की कोशिश की। यह लोग सिटी पैलेस में विश्वराज सिंह मेवाड़ का प्रवेश कराने पर अड़े रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल आक्रोशित लोगों को रोकता रहा। खुद कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल ने स्थिति पर नजर रखी। इसके बाद में विश्वराज सिंह द्वारा दर्शन किए जाने पर सहमति बनी और वह सिटी पैलेस में प्रवेश कर गए।
बता दें कि पिछले दिनों मेवाड़ राज परिवार के ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। मेवाड़ राज परिवार की परंपरा के अनुसार महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह का सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्थित फतेह प्रकाश महल में राजतिलक समारोह आयोजित किया गया था। सोमवार को ही विभिन्न समाचार पत्रों में दिवंगत महेंद्र मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता वाली ट्रस्ट की ओर से एक आम सूचना जारी की गई, जिसमें सिटी पैलेस ओर एकलिंग जी मंदिर में किसी भी तरह से अनादिकृत प्रवेश पर रोक की बात कही गई। राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस में अपने कुल देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जाने पहुंचे उनके साथ हजारों की संख्या में समाजजन थे, जिन्होंने सिटी पैलेस में जाने की कोशिश की। विवाद की स्थिति बनी। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर दोनों पक्षों में बातचीत कराने की कोशिश की और विश्वराज सिंह द्वारा कुल देवता के दर्शन करने पर सहमति बनी। बाद में विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में धोनी के साथ ही एकलिंग जी के भी दर्शन किए।
राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह को कुल देवता के दर्शन की मनाही पर तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















