17 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

सचिवालय में 95 अफसरों व कर्मचारियों के अनुभाग बदले

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में लंबे समय से तबादलों को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने आखिरकार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं। हालांकि पिछले कई महीनों से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शासन स्तर पर होमवर्क नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाए थे। उत्तराखंड सचिवालय संघ भी शासन में कर्मचारियों के तबादले को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था। खास तौर पर समीक्षा संघ ने इस पर आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे दी थी।
सचिवालय कर्मचारियों के दबाव के बीच शासन को सचिवालय में स्थानांतरण नीति के तहत तबादले करना टेढ़ी खीर बन गया था। हालांकि इस पर शासन स्तर से समिति का गठन किया गया और उच्च स्तर पर संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी कर दी गई।
उत्तराखंड सचिवालय में फिलहाल समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के तबादले किए गए हैं। लेकिन अभी उच्च पदों पर मौजूद अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी नहीं की गई है।
ऐसे में अब 5 साल या इससे अधिक समय से एक ही जगह पर तैनाती लिए हुए इन उच्च पदों के अधिकारियों के तबादलों की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है। उत्तराखंड शासन में कुल 49 समीक्षा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसी तरह 15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारी से हटाकर नई तैनाती पर भेजा गया है। तीसरी सूची कंप्यूटर ऑपरेटर की आई है, जिसमें कुल 31 कंप्यूटर ऑपरेटर को दूसरे अनुभागों में भेजा गया है। हालांकि शासन में सबसे ज्यादा इंतजार अनुभाग अधिकारियों के तबादलों की सूची का है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुभागों के हेड के रूप में अनुभाग अधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें ऐसे कई अधिकारी हैं, जो पिछले सालों साल से एक ही अनुभाग में डटे हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...