26.7 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड पुलिस की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी गई है।
केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है। खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएस केवल खुराना आईजी स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
केवल खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने देहरादून में एसएसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालते हुए देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का अथक प्रयास किया था। इसके अलावा भी वह तमाम जिलों की कमान संभाल चुके हैं और राज्य में पहली बार ट्रैफिक डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन से उत्तराखंड में भी एक काबिल पुलिस अफसर को खोया है। हर कोई आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन की खबर से गमगीन है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना ने उत्तराखंड में लंबे समय तक सेवाएं दी। उन्होंने देहरादून और हरिद्वार में बतौर एसएसपी जिम्मेदारी भी संभाली।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना ने उत्तराखंड के पहले यातायात निदेशक के पद पर रहते हुए यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निर्देशन में 29 फरवरी 2020 को यातायात निदेशालय की ओर से उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप का शुभारंभ किया गया था।
एप का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था बनाए रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है। जिसमें लोग भी पुलिस का सहयोग कर सकते हैं। उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप को वर्तमान में उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप में इंट्रीग्रेड किया। यह एप जनता में प्रसिद्ध होने के कारण उत्तराखंड पुलिस एप में भी काफी अच्छे परिणाम दे रहा है। साल 2022 में केवल खुराना को एफआईसीसीआई स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड भी मिला।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...