26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात,घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में दो दिन में दो गोली चलने की वारदाते सामने आई हैं। बिंदुखत्ता गोलीकांड मामले की पुलिस जांच ही कर रही थी कि एक नया मामला गोरापड़ाव से सामने आया है। घर के बाहर घूम रहे एक 55 साल के व्यक्ति पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई है। मामला गौरापड़ाव स्थित होंडा कार शोरूम के पास का है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। वही घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कौस्तुभानंद शर्मा अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इतने में उनकी चीखने की आवाज घर के अंदर मौजूद परिजनों को सुनाई दी। वह बाहर भागे तो देखा कि वह कौस्तुभ घायल है। उन्हें किसी ने गोली मार दी। कौस्तुभानंद शर्मा को घायल अवस्था को हल्द्वानी लाया गया। पहले पूर्व सैनिक कौस्तुभानंद शर्मा को बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था और वहां से अब उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक कौस्तुभ की जांघ में गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को एक कारतूस का खोल भी मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया है। पुलिस कौस्तुभानंद शर्मा के परिजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घर के बाहर किसी को गोली मारने की खबर के सामने आने के पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...