31.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

देहरादून में मौसम खराब, शुक्रवार को सभी जिलों में बारिश के आसार

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ जिलों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ेंगी।

वहीं शुक्रवार को सुबह से देहरादून में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। हरिद्वार में तड़के बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। उत्तरकाशी में धूप खिली रही। यहां गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते बारिश के मौसम में दिन में भी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि बारिश कम होती है तो अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...