18.2 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026


spot_img

टेस्ला में लगी आग और दरवाजे लॉक होने से कई लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: पिछले महीने टोरंटो में एक दुखद दुर्घटना में चार भारतीय व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जब उनकी टेस्ला मॉडल वाई कार गार्ड रेलिंग से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। 24 अक्तूबर को हुई दुर्घटना में जय सिसोदिया, दिग्विजय पटेल, नीलराज गोहिल और उनकी बहन केतबा गोहिल की मौत हो गई थी। जिनकी उम्र 26 से 32 साल के बीच थी। इस दुर्घटना ने टेस्ला के इलेक्ट्रॉनिक डोर सिस्टम को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। रिपोर्ट बताती हैं कि टक्कर के बाद इलेक्ट्रिक दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे आग लगने के कारण वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए।
इस घटना ने टेस्ला के सेफ्टी फीचर्स, विशेष रूप से इसके इलेक्ट्रॉनिक डोर सिस्टम को फिर से जांच के घेरे में ला दिया है, जो काम करने के लिए बिजली निर्भर है। पारंपरिक वाहनों के उलट, टेस्ला के दरवाजों में स्टैंडर्ड हैंडल नहीं होते हैं। इसके बजाय, वे खोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बटन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थितियों में जहां वाहन की बिजली आपूर्ति काट दी जाती है, जैसे कि एक गंभीर दुर्घटना के बाद, इलेक्ट्रॉनिक बटन डिएक्टिव (निष्क्रिय) हो सकते हैं। जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में बचना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
टेस्ला के मॉडल Y में सामने के दरवाजों के लिए मैन्युअल रिलीज लीवर शामिल है, जो आपातकालीन स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण फीचर है। ऐसी स्थितियों में, कोई व्यक्ति मैन्युअल रिलीज लीवर का पता लगा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे के बटन के ठीक नीचे, विंडो कंट्रोल के पास स्थित, यह लीवर आपातकालीन इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। खोलने के लिए, लॉक को अलग करने के लिए लीवर को ऊपर की ओर खींचें, जिससे सामने का दरवाजा अंदर से मैन्युअल रूप से खुल सके।
टेस्ला मॉडल वाई के ओनर मैनुअल के मुताबिक, कुछ वर्जन में पीछे के दरवाजों में एक आपातकालीन रिलीज होती है। जिसके लिए दरवाजे की जेब के नीचे से मैट को हटाने और रिलीज केबल तक पहुंचने के लिए लाल टैब को खींचने की जरूरत होती है। हालांकि, सभी मॉडल वाई वाहन इस फीचर से लैस नहीं हैं। हाल ही में टोरंटो में हुई दुर्घटना के वास्तविक कारण क्या थे, यह अभी भी जांच के दायरे में है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन में मैन्युअल डोर रिलीज से परिचित होना संभावित रूप से आपातकालीन स्थितियों में जान बचा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत के AI मॉडल का दुनियाभर में बोलबाला, अमेरिका-चीन से भी ज्यादा मजबूत सिस्टम

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिफऱ् एक टेक्नोलाजी स्टोरी नहीं है। यह एक पावर स्टोरी है। जैसे-जैसे देश एडवांस्ड एआई सिस्टम बनाने की रेस...

जाइडस की सस्ती कैंसर दवा पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार; TDB...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पति की ओर से दिए गए तलाक-ए-हसन की वैधता को चुनौती देने वाली पत्रकार बेनजीर हीना याचिका को मध्यस्थता...

‘वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं’, तीन एयरलाइन ने केबिन क्रू के आराम से जुड़े...

0
मुंबई। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों के आराम को लेकर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए...

नोटिस के बाद पेंगुइन रैंडम हाउस के दफ्तर पहुंची दिल्ली पुलिस, ढाई घंटे तक...

0
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने 'पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया' को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद...

मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर ली उच्च स्तरीय बैठक, अपराधियों पर कड़ी...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप...