जयपुर। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर जारी है। मंगलवार को राजस्थान में कई इलाकों में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। प्रदेश के फलोदी जिले में आज पारा 48 डिग्री रहा। वहीं फलोदी में बीते शनिवार को पारा 50 को पार कर गया था। वहीं, राज्य में गर्मी के ऐसे हालत हैं कि हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन दिनों चल रही लोकसभा चुनावों के दौरान अत्यधिक गर्मी ने कई राज्यों में मतदाताओं के धैर्य की परीक्षा ली है।
फलोदी भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक जिला है। यह जिला नमक नगरी के नाम से जाना जाता हैं। यह जिला नमक उद्योग की वजह से प्रसिद्ध है। यह जिला भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक हैं। बता दें कि फलोदी जिले का नाम फलवृद्धिका नाम से रखा गया है। इस जिले का सबसे प्राचीन नाम विजयनगर था। वर्तमान में फलोदी के नाम से जाना जाता है। फलोदी पूरे भारत भर का सबसे ज्यादा शुष्क प्रदेश है। साल 2022 को यहां सबसे ज्यादा तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
जयपुर के कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर जारी
Latest Articles
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...
‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...
छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...
दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...
सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...

















