22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

शिवा चौहान: दुनिया के सबसे ऊंचे बैटल ग्राउंड पर पहली महिला अधिकारी

कड़ी परिक्षण करने के बाद शिवा चौहान की तैनाती दुनिया के सबसे ऊंचे बैटल ग्राउंड सियाचिन ग्लेशियर की कुमार पोस्ट पर हो गयी है. इनकी पोस्टिंग यहां तीन महीनों के लिए की गयी है. पोस्टिंग के साथ शिवा चौहान 15,632 फीट ऊंचे कुमार पोस्ट पर तैनात होने वाली भारत की पहली महिला अधिकार बन गयी हैं. जिनकी प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर की है.

कौन हैं शिवा चौहान जिनकी तारीफ कर रहे हैं पीएम मोदी ?

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि “यह भारत की नारी शक्ति की भावना को दर्शाते हुए, हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा.” कुमार पोस्ट में तैनाती से पहले शिवा भारतीय सेना की फायर एंंड फ्यूरी कॉर्प्स की कैप्टन रह चुकी हैं. कैप्टन शिवा इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और इंडियन आर्मी में इंजीनियर रेजिमेंट का हिस्सा बानी हैं. फायर एंंड फ्यूरी कोर(fire and fury corps) भारतीय सेना का 14वं कोर है. यह कोर कारगिल, लेह, चीन के साथ-साथ पाकिस्तान की सीमा रक्षा करते हैं. यह एक मात्र कोर है जो भारत की रक्षा तीनों फ्रंट पर करता है.

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है यहां पर तापमान माइनस 35 डिग्री तक चला जाता है. सियाचिन कई बर्फ से ढ़के पड़ाहों का समूह है. POK और अक्साई चीन के केंद्र में खंजर की तरह बना ये ग्लेशियर दोनों दुश्मनों के बीच कनेक्शन रोकने का काम करता है. आठ विकलांग लोगों की एक टीम ने सितंबर 2021 में सियाचिन ग्लेशियर पर 15,632 फीट की ऊंचाई पर बनी कुमार पोस्ट पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है.

चुनौतियाँ क्या है ?

सियाचिन पर किसी भी सैनिक की पोस्टिंग तीन महीनों से अधिक नहीं होती इसका कारण है यहां का जानलेवा मौसम. सियाचिन में सैनिकों की असली चुनौती यहां की प्रकृति से है. यहां पर 35 फीट जितनी बर्फ पड़ती है जिसकी वजह से सैनिकों को जानलेवा ठंड में डट कर दुश्मनों का सामना करना अधिक मुश्किल हो जाता है. ऐसे कठोर परिस्थिति में एक महिला अधिकारी की पोस्टिंग वाकई नारी शक्ति की मिसाल है और उन महिलों के लिए प्रेरणा है जो देश की सेवा करना चाहती हैं.

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...