16.4 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होता श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

-श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने पूरे किए 3 साल

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सोमवार को ऑन्कोलॉजी विभाग की तीसरी वर्षगांठ मनाई। कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि तीन वर्षों के अनुभवकाल में बहुत से कैंसर मरीजों की समस्याओं को जानने समझने का अवसर मिला। कैंसर मरीजों को उपचार देने की यह सुखद यात्रा कैंसर सर्जरी विभाग की पूरी टीम के सहयोग से यूं ही चलती रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताते हुए उन्हें पूरे विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कैंसर मरीजों ने अपने उपचार के अनुभव सांझा किए। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कैंसर सेवाओं को कैंसर मरीजों के लिए जीवनदायिनी एवम् वरदान बताया।
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में निरंतर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने किया। कैंसर उपचार में प्रिसिजन मेडिसिन: टारगेट डिटेक्शन टू ट्रीटमेंट विषय पर आयोजित सीएमई कार्य्क्रम में कैंसर विशेषज्ञों ने अनुभव सांझा किए। प्रो. डाॅ आर.के वर्मा एवम् प्रो. डाॅ डिम्पल रैना की अध्यक्षता में आयोजित सीएमई में सर्जिकल और रेडियशन सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. पल्लवी कौल और डॉ. रचित आहूजा ने संयुक्त रूप से संगठित किया। यह सत्र सभी उपस्थितजनों के लिए ज्ञान का प्रकाश स्तंभ साबित हुआ।
ऑन्कोलॉजी केयर में प्रिसिजन मेडिसिन की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित बातचीत में, प्रोफेसर डॉ. सीमा आचार्य, पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख, एसजीआरआईएम-एचएस, और डॉ. हिमवंत रेड्डी, मेट्रोपोलिस से, ने मूल्यवान जानकारी साझा की।
डॉ. पंकज गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपने स्थापना के बाद से अब तक 4,500 से अधिक कैंसर रोगियों का इलाज किया है। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्व स्तरीय कैंसर उपचार सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। सीएमई कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर उपचार में निरंतर सुधार और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश असपताल का यह ध्येय है कि उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के कैंसर मरीजों को उत्कृष्ट कैंसर उपचार सुगमता से उपलब्ध करवाया जा सके। इसके लिए कैंसर सर्जरी विभाग की पूरी टीम कृतसंकल्पबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...