40 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान- केंद्र एवं राज्य के समन्वय से “जीती जिंदगी”

देहरादून: सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय के जरिए जीत के जबरदस्त उदाहरणों में से एक है। तमाम बड़ी अड़चनों के बावजूद 17 वें दिन इस अभियान को अंजाम तक पहुँचा दिया गया तो इसमें प्रधानमंत्री मोदी का सशक्त नेतृत्व कौशल और मुख्यमंत्री धामी का दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

प्रधानमंत्री पल-पल इस अभियान पर नजर बनाए रहे तो ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री धामी ने मौजूद रहकर रेस्क्यू में जुटे न केवल तमाम एजेंसियों की हौसला अफजाई का कार्य किया बल्कि समय-समय पर टनल में फंसे मजदूरों से भी नियमित रूप से संवाद कर उन्होंने उनका मनोबल भी उठाए रखा। नतीजा, जिंदगी जंग जीतने में कामयाब रही। यहां एक तथ्य का जिक्र करना बेहद आवश्यक है कि सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश थे कि सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था में कोई कमी न रखी जाए। उनके खान-पान से लेकर मानसिक स्थिति के मद्देनजर कुशल डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी का जिम्मा उठाया। इसका प्रतिफल तब दिखा जब सुरंग में कैमरा पहुँचा। कैमरे के जरिये दुनिया के सामने जो विसुअल आए उसने यह पुख्ता कर दिया कि 41 जिंदगियों को बाहर निकालने की जंग निश्चित जीत में तब्दील होगी।

12 नवंबर को दीवाली के दिन जब उत्तरकाशी के सिलकयारा में जब सुरंग में भू-धंसाव हुआ तो हर कोई स्तब्ध रह गया। ये एक इस तरह की जटिल और विरली घटना थी जिसके रेस्क्यू को लेकर किसी तरह का कोई तजुर्बा नहीं था। परंतु केंद्र और राज्य के जबरदस्त तारतम्य के चलते 17 वें दिन में यह अभियान अंजाम तक पहुँच गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...