25.8 C
Dehradun
Saturday, August 9, 2025

भाई की कलाई पर सजेगी बहनों की राखी… जानिए, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन त्यौहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी और खुशहाल ज़िंदगी की कामना करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बन्धन का त्यौहार मनाया जाता है।

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त 2022 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस त्यौहार को लेकर अलग-अलग कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार, शिशुपाल के वध के समय जब सुदर्शन चक्र से भगवान श्री कृष्ण की उंगली कट गई थी तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का आंचल फाड़कर श्रीकृष्ण की अंगुली पर बाँधा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया था कि समय आने पर वह आंचल के एक-एक सूत का कर्ज उतारेंगे। द्रौपदी के चीरहरण के समय श्रीकृष्ण ने इसी वचन को निभाया। आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन वाले दिन भद्राकाल नहीं है यानी इस दिन बहनें पूरे दिन भाइयों को राखी बाँध सकती हैं।

आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और राखी बाँधने का रक्षा मंत्र

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

शुभ समय – 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल – शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

राहुकाल-11 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक

भद्रा काल की समाप्ति- रात 08 बजकर 51 मिनट पर

भद्रा पूंछ- 11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक

भद्रा मुख – शाम को 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

रक्षाबंधन पर इस विधि से बाँधें राखी

रक्षा बंधन के दिन सुबह भाई-बहन स्नान करके भगवान की पूजा करें।

इसके बाद बहनें रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलाकर थाल सजाएं।

इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उनकी पूजा करें और भाइयों के माथे पर कुमकुम, रोली एवं अक्षत से तिलक लगाएं।

इसके बाद बहनें अपने भाई की दाईं कलाई पर रेशम की डोरी से बनी राखी बाँधें और मिठाई से भाई का मुंह मीठा करवाएं।

राखी बंधवाने के बाद भाई, बहन को रक्षा का आशीर्वाद एवं उपहार व धन देते हैं।

बहनें भी राखी बांधते समय भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का वचन देते हैं।

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उन्हें यह रक्षा मंत्र पढ़ना चाहिए, इसे पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। महाभारत में भी इस मंत्र का वर्णन किया गया है।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

‘दुनिया में बढ़ती अर्थव्यवस्था से अधिक भारत का अध्यात्म अहम’: भागवत

0
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व भारत को उसके आध्यात्मिक ज्ञान के लिए महत्व देता है,...

सीएम के काफिले ने फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को दबोचा, पूछताछ करने पर चौंक...

0
वैशाली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले ने एक फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। घटना वैशाली जिले के एनएच 22 पर स्थित...

धराली में लापता लोगों की खोज में हर तकनीक का इस्तेमाल, अब तक 729...

0
देहरादून/उत्तरकाशी: धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खोजबीन के लिए हर तकनीक का इस्तेमाल...

अमेरिका के आमंत्रण पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, ट्रंप हुए नाराज

0
न्यूयॉर्क: मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने चार दिन...

राखी, राहत और रिश्ता-आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

0
उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...