26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

अमेरिका के आमंत्रण पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, ट्रंप हुए नाराज

न्यूयॉर्क: मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने चार दिन के सशस्त्र संघर्ष को खत्म कराने में भूमिका निभाई। लेकिन नई दिल्ली ने इस दावे पर नाराजगी जताई और कहा कि युद्धविराम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे बातचीत से हुआ, जिसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।
बता दें कि 17 जून को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट की फोन बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के मामले में भारत किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता। यह कॉल तब हुई जब ट्रंप पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को व्हाइट हाउस में लंच पर बुलाया था, जिसका भारत ने विरोध किया था। इस फोन कॉल के बाद अमेरिका का रुख बदल गया और ट्रंप ने भारत पर सार्वजनिक रूप से तीखे बयान देने शुरू कर दिए। इस हफ्ते उन्होंने भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने का एलान किया, जिसमें आधा हिस्सा रूस से तेल खरीदने पर दंड के रूप में है। यही नहीं ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ और व्यापार बाधाओं को ‘घृणास्पद’ बताया था।
भारत ने अमेरिकी टैरिफ को ‘अनुचित और अव्यावहारिक’ बताया, लेकिन फिलहाल कोई पलटवार नहीं करने का फैसला लिया है। सरकार कृषि और डेयरी सेक्टर में कुछ रियायतें देकर समझौते की कोशिश कर सकती है, साथ ही रूस के साथ पुराने रिश्तों को और मजबूत करने पर भी विचार कर रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की सख्त नीति भारत को रूस और चीन के करीब ला सकती है। पीएम मोदी इस महीने चीन की यात्रा पर जाएंगे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, जो बदलते भू-राजनीतिक समीकरण का संकेत है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दुनियाभर के तमाम देशों पर लगाए गए टैरिफ का विरोध अब उनके देश में भी होने लगा है। कुछ अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि टैरिफ से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी। इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर टैरिफ को हटाया जाता है तो अमेरिका में 1929 जैसी महामंदी आ सकती है। ट्रंप को अंदेशा है कि अमेरिकी अदालतें भी टैरिफ पर रोक लगा सकती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...